रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। रौनियार वैश्य समिति, खूंटी की बैठक रविवार को समिति के जिलाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विकास, समाज के उत्थान और जरूरतमंद परिवारों की सहायता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि कोई भी छात्र-छात्रा आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। इसके अलावा समाज में आपसी एकजुटता को और मजबूत करने तथा शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यों में एक-दूसरे का सहयोग करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रति सभी सदस्यों को सम्मान, समर्पण और सेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास ...