रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सर्वधर्म सद्भावना समिति की ओर से दुर्गापूजा को लेकर मंगलवार को कांटाटोली के एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दुर्गापूजा के पदाधिकारियों के अलावा धार्मिक संगठन के लोगों ने भाग लिया। इसमें आपसी भाईचारे के साथ मिलकर दुर्गापूजा मनाने का संकल्प लिया गया। लोअर बाजार थानेदार लव कुमार सिंह, चुटिया थानेदार पूनम कुजूर और नामकुम थानेदार ने मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। अध्यक्ष मो इस्लाम ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के साथ समिति भी स्वयंसेवक रखे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील रा...