रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवाधात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते...। राजधानी में रविवार को कार्तिक अमावस्या के अवसर पर भक्तों एवं साधकों ने शक्ति और तंत्र की देवी मां महाकाली की निष्ठापूर्वक पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में मुंडमाला व विकराल स्वरूप से विभूषित मां काली का आह्वान किया गया। भगवान शिव के संग विराजमान महाशक्ति की आराधना कर भक्तों ने अभयदान और सुख-समृद्धि की कामना की। बंगभाषी समाज के साथ-साथ शहरभर के श्रद्धालुओं ने गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर महाकाली का पूजन किया। पूजा अनुष्ठान के तहत कुष्मांड (कुम्हड़ा), नारियल और इक्षुदंड (गन्ना) की बलि दी गई। पुष्पांजलि, हवन और भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रस...