Ranchi News: आदिवासी-मूलवासी अस्मिता पर राजनीति कर रही भाजपा : विनोद पांडेय
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के राजनीतिक प्रस्ताव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के पास झारखंड की जनता के सामने रखने के लिए न कोई ठोस मुद्दा है और न ही अपने शासनकाल की उपलब्धियों का हिसाब। इसलिए, वह राजनीतिक प्रस्तावों के जरिए झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी-मूलवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और स्थानीय अधिकार झारखंड आंदोलन की बुनियाद रहे हैं। झामुमो ने इन मुद्दों के लिए लंबा संघर्ष किया है। यदि भाजपा को आदिवासी-मूलवासी समाज के हितों की चिंता है, तो उसे अपने शासनकाल में इस समाज के अधिकारों, जमीन, विस्थापन और रोजगार से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए।
भाजपा से शासनकाल का हिसाब मांगने की बात झामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.