Ranchi News: आदिवासी बहुल गांवों के 25 हजार घरों को मिलेगी मुफ्त बिजली
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के आदिवासी बहुल गांवों के ऐसे टोले और घर, जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची है या आंशिक रूप से बिजली पहुंची है, जल्द रोशन होंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेजीयूए) के तहत राज्य में बिजली कनेक्शन से वंचित घरों और सार्वजनिक संस्थानों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए 184.52 करोड़ रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस योजना में केंद्र सरकार 60 फीसदी और राज्य सरकार 40 फीसदी राशि का योगदान करेगी। इसके तहत आदिवासी परिवारों के साथ स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- झारखंड में बिजली की शिकायतों के निपटारे के लिए 4 अधिकारी नियुक्त होंगे, उपभोक्ताओं को क्या होगा लाभ 24 जिलों के 7139 गांवों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.