Ranchi News: आदिवासी एकता रैली को सफल बनाएं: बंधु
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में रविवार को सभी पंचायत अध्यक्षों, प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और आदिवासी समाज के प्रमुख लोगों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की मुख्य रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने 30 अगस्त को आयोजित होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन का मुद्दा आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। यदि समय रहते इन मुद्दों को लेकर सामूहिक प्रयास नहीं किया गया तो आने वाले समय में समाज को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि रैली की सफलता के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.