Ranchi News: आदिवासी एकता महारैली का विरोध, सरना संगठनों ने बताया प्रायोजित
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी मैदान में 30 अगस्त को प्रस्तावित आदिवासी एकता महार rally का विभिन्न सरना और आदिवासी संगठनों ने विरोध किया है। शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में आदिवासी प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जब भी ईसाई मिशनरियों पर कोई संकट आता है, तभी आदिवासी एकता के नाम पर भ्रम फैलाया जाता है। प्रतिनिधियों ने कहा कि धर्मांतरित ईसाई कानूनन ग्राम प्रधान जैसे सामाजिक पदों पर आसीन नहीं हो सकते, लेकिन वर्तमान में ऐसे कई पदों पर उनका कब्जा है। उन्होंने चिंता जताई कि एक सोची-समझी साजिश के तहत सरना समाज के लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। इससे निपटने और धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण के दायरे से बाहर करने के लिए डीलिस्टिंग की मांग को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.