रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: नामकुम, प्रतिनिधि। आदिवासी अधिकार मंच की नामकुम अंचल कमिटी की ओर से सोमवार को सिदरौल के सिन्दवार टोली में खान और खनिज संशोधन विधेयक 2026 की प्रति जलाकर विरोध जताया गया। यह भी पढ़ें- विरोध : वाम दल के कार्यकर्ताओं ने एमएमडीआर विधेयक की प्रतियां जलाईंविरोध की वजह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के राज्य अध्यक्ष प्रफुल्ल लिंडा और राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा ने कहा कि केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार ने झारखंड सहित देश के खनिज संपदा वाले राज्यों के अधिकारों और प्रभावित आदिवासी जनता पर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की खनिज संपदा को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने के लिए जल्दबाजी में जनविरोधी विधेयक पारित कराया गया है। संसद में बिना चर्चा के विधेयक पारित किए जाने से स्पष्ट है कि सरकार अपने कॉरपोरेट मित्रों ...