रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में कायस्थ समाज की ओर से विभिन्न 14 स्थानों पर तैयार पूजा पंडालों में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा मंगलवार को विधि-विधान से की जाएगी। वहीं, पांच आयोजन कमेटियों की ओर से बुधवार को पूजा-अर्चना संपन्न होगी। इस अवसर पर चित्रांश परिवार के लोग कर्म के प्रतीक कलम-दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से ज्ञान, शांति, समृद्धि और कलम की शक्ति की कामना करेंगे। पूजा-अर्चना के उपरांत शाम को विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक भाई भोज का आयोजन किया जाएगा। :: शहर में कई प्रमुख स्थानों पर होंगे सामूहिक आयोजन :: यह भी पढ़ें- Bokaro News: चित्रगुप्त व कलम दावात पूजा 11 नवंबर कोप्रमुख स्थानों पर सामूहिक पूजा के आयोजन बिहार क्लब: झारखंड राज्य केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार ...