Ranchi News: आज से निगम के पांच अंचल कार्यालय होंगे शुरू
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की सेवाएं अब नागरिकों को उनके घर के नजदीक उपलब्ध होंगी। प्रशासनिक कार्यों के विकेंद्रीकरण और नागरिक सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से निगम क्षेत्र में पांच नए अंचल कार्यालय 2 अक्तूबर से शुरू किए जाएंगे। निगम मुख्यालय और डोरंडा अंचल कार्यालय के अलावा बड़ा तालाब, पंडरा, बांधगाड़ी, धुर्वा और तुपुदाना में ये कार्यालय संचालित होंगे। वार्ड-21 स्थित सामुदायिक भवन बड़ा तालाब, वार्ड-32 स्थित पंचायत कार्यालय पंडरा, वार्ड-6 स्थित सामुदायिक भवन बांधगाड़ी, वार्ड-40 स्थित सामुदायिक भवन सेक्टर-3 बाजार, एचईसी धुर्वा और वार्ड-53 तुपुदाना में अंचल कार्यालय बनाए गए हैं। यहां संबंधित क्षेत्र के नागरिकों के आवेदन और शिकायतों का स्थानीय स्तर पर निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.