Ranchi News: आज सजेगी भजन जैमिंग की महफिल, नेपाल के कलाकार बिखेरेंगे जलवा
रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में शनिवार रात सात बजे से 'रास एंड रिदम भजन जैमिंग' का आयोजन किया जाएगा। माहेश्वरी महिला समिति व माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में नेपाल से आए जैमर्स कलाकार प्रस्तुति देंगे। प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव काबरा ने बताया कि यह आयोजन शहरवासियों को दैनिक व्यस्तता और तनाव से मानसिक व आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेगा। कार्यक्रम में भक्ति संगीत के साथ जायकेदार फूड प्लैटर की भी व्यवस्था है। इसके लिए 700 रुपये का सशुल्क पंजीकरण रखा गया है, जिसके तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पास दिए जा रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में पंकज साबू, विनय मंत्री, प्रतीक साबू और दीपक मारू आदि जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.