रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। लंबित वेतन भुगतान और बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को राज्य के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय से डीसी कार्यालय तक धरना-प्रदर्शन किया गया। संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर 16 अक्तूबर को राज्यव्यापी एकदिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। इसके तहत 15 अक्तूबर की रात आठ बजे से 17 अक्तूबर की सुबह आठ बजे तक 108 एंबुलेंस सेवा बाधित रखने की चेतावनी दी गई है। संघ के प्रदेश महामंत्री सह रांची जिला अध्यक्ष सूरज साहू ने कहा कि कर्मचारियों का जुलाई से वेतन लंबित है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: 108 एंबुलेंस कर्मियों का आंदोलन जारी, 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान ...