रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची। रांची शहर के बड़े इलाके में शनिवार को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान मरम्मत कार्य होगा। आइटीआई पावर सब स्टेशन में दोपहर 12 से दोपहर दो बजे तक मरम्मत कार्य होगा। इसके कारण पंचशील नगर, शहदेव नगर, पंडरा, बनहोरा, काजू बगान सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। आरडीएसएस कार्य के तहत एलटी लाइन लगाने का कार्य होगा। इसके कारण सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक सुभाष चौक, कोकर बाजार का इलाका प्रभावित रहेगा। राजभवन सब स्टेशन के 33 केवी हॉकी फीडर से जोड़ने का कार्य होगा। इसके कारण 11 केवी न्यू मोरहाबादी, 33 केवी मोरहाबादी फीडर, 33 केवी हॉकी फीडर से सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे न्यू मोरहाबादी, सराई टाड़, अंतु चौक, टैगौर हिल रोड, मोरहाबादी के आसपास का इलाका प्रभावित रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...