Ranchi News: आज रांची के कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची। शुक्रवार को रांची शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। आरडीएसएस योजना के अंतर्गत एलटी लाइन में केबल लगाने का कार्य एनसीसी कंपनी के द्वारा सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। इसके कारण वर्द्धमान कंपाउंड, लालपुर, नवीन मित्रा रोड, केके कॉलोनी, उषा मार्टिन क्लब, ज्ञान रंजन पथ, मातृका आश्रम, होली क्रॉस स्कूल के आसपास बिजली नहीं रहेगी। आरएमसीएच सब डिविजन अंतर्गत सुबह 11.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान मोरहाबादी का इलाका प्रभावित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.