Ranchi News: आज पुंदाग और ओरमांझी क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: रांची। रांची शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान मरम्मत कार्य होगा। बुधवार सुबह 7.30 से सुबह आठ बजे तक 11 केवी दीपा टोली फीडर में पेड़ों की डाल की छंटाई होगी। इसके कारण दीपाटोली, इलाही नगर, ऑफिसर लेन, न्यू एरिया पीपर टोली में बिजली नहीं रहेगी। दोपहर 12 से एक बजे तक आईएसएम 11 केवी फीडर में डाल छंटाई होगी। इससे लाजपत नगर, साहू चौक, आईएसएम चौक, अमन ग्रीन सिटी, लाबतू सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। 10 सुबह से दोपहर एक बजे तक विद्युत अवर प्रमंडल ओरमांझी में 11 केवी बारीडीह फीडर, 11 केवी चाय बगान फीडर में वीसीबी लगाने का कार्य होगा। इससे चायबगान, बारीडीह, उकरीद, लापुंग, हटवाई सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.