Ranchi News: आज कांके के चार इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बाधित
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल न्यू कैपिटल के अवर प्रमंडल कांके की ओर से 8 अक्टूबर को आवश्यक विद्युत कार्य किया जाएगा। एलटी नग्न तार को केबल में बदलने और पेड़ों की शाखाओं की छंटाई के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान अदलहातु देवी मंडप के पास, सुकुरहुट्टू पूजा पंडाल के पास, अरसंडे दुर्गा पूजा पंडाल के पास और बोरैया मदन मोहन मंदिर के पास बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है। साथ ही, असुविधा के लिए खेद जताया है। यह भी पढ़ें- Ara News: बड़हरा में आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.