Ranchi News: आजूस नेता खगेन, परिंदा समेत कई ने थामा भाजपा का दामन
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पूर्व मंत्री समरेश सिंह की पुत्रवधू व कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की गोतनी परिंदा सिंह, आजसू के वरिष्ठ नेता खगेन महतो समेत सरायकेला, हजारीबाग, बोकारो एवं जमशेदपुर जिला के विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ली। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कई नेता जनसंघ और भाजपा से जुड़े परिवारों की पृष्ठभूमि से आते हैं। इसलिए ये कोई नए सदस्य नहीं, बल्कि अपने परिवार में वापस आए सदस्य हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने पार्टी में योगदान देने वालों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए आग्रह किया कि आप सभी लोग पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे और 2029 में राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.