Ranchi News: आजाद हाई स्कूल का ताला तोड़ सामान चोरी
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: रांची। कर्बला चौक स्थित आजाद हाई स्कूल का ताला तोड़कर एक लाख मूल्य के सामान चोरी हो गए। मंगलवार रात हुई घटना के बाद प्रधानाध्यापक कुर्बान अली ने लोअर बाजार थाना में केस किया है। बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे स्कूल पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो करीब एक लाख रुपए का सामान गायब था। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.