रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा डाक बंगला में गुरुवार को आजसू पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रखंड प्रभारी सज्जाद आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार के साथ भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 29 नवंबर तक प्रखंड कमेटी, महिला कमेटी, युवा और बुद्धिजीवी मंच का सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। मौके पर केंद्रीय सचिव राजेंद्र शाही मुंडा, महासचिव बनमाली मंडल, केंद्रीय सदस्य जालनाथ चौधरी, वीरेंद्र सिंह भोगता, आतिश महतो, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जयशंकर पाहन, जगदीश सिंह भोगता, महावीर महतो और अर्जुन राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...