Ranchi News: आजयगढ़ में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: सिल्ली,प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सिल्ली मंडल के नागेडीह पंचायत अंतर्गत अजयगढ़ गांव में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में मशाल लेकर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे पूरा करने के लिए सभी मिलकर योगदान देंगे। सेवा, एकता और राष्ट्रहित की भावना के साथ देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया गया। यह भी पढ़ें- विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी सेवा ज्योति यात्रा य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.