रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद भाजपा मंडल कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेंद्र कुमार ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के सपनों का भारत अब अपना आकार ले रहा है। कार्यकर्ताओं को उनके विचार, नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। कार्यक्रम में एतवा भगत, नितेश तिवारी, भीम लोहरा, ललित लोहरा, लीला देवी, प्रतिमा कुमारी, श्रीनारायण सिंह, काजल गोस्वामी, कालीचरण बेदिया, कामदास महतो सहित कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यह भी पढ़ें- Ara News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनी यह भी पढ़ें- Begusarai News: डॉ.श्यामा प्र...