रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में नीति आयोग एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत स्वीकृत एवं क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य अवसंरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अड़की, खूंटी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य भवनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा ...