Ranchi News: आईसीटी चैपिंयनशिप में सिर्फ 24 फीसदी छात्र ही हो सके शामिल
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में दो दिन के 'आईसीटी चैंपियनशिप: झारखंड ई शिक्षा महोत्सव 2026' में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग नहीं लिया। नौ और 10 अक्तूबर को आयोजित चैंपियनशिप में 85 फीसदी स्कूलों ने तो भाग लिया, लेकिन मात्र 24 फीसदी छात्र-छात्राएं ही इसमें शामिल हो सके। कई स्कूल तो ऐसे भी रहे जहां इसका आयोजन नहीं किया गया और कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति न के बराबर रही। इसपर शिक्षा विभाग ने नाराजगी जतायी है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिलों को इसके लिए निर्देश दिये हैं। साथ ही, समीक्षा करने को कहा है कि स्कूल स्तर पर इसकी समीक्षा की जाए। स्कूलों में उपलब्ध कंप्यूटर लैब शत प्रतिशत क्षमता अनुरूप छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।आईसीटी चै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.