Ranchi News: आईबीएस एकेडमी की महिलाओं का सावन मिलन
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: फोटो है- रांची। इंटरनेशल ब्यूटी सैलून एकेडमी की ओर से बरियातू में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ियों और परिधानों में सजकर पहुंची। कार्यक्रम की संचालिका संगीता सिन्हा ने महिलाओं के लिए कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। सभी महिलाएं सावन की गीतों पर देर शाम झूमती नजर आई। साथ ही मनोरंजन के लिए कई प्रकार के खेल भी हुए। रैंप वॉक पर महिलाओं ने अपना जलवा बिखेरा। इन सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता होने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें आवार्ड और उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन महोत्सव में डीएनडी डांस एकेडमी ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम में रश्मि खुशी,नीलू सिंह उपस्थित थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.