रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: रांची। आईटीआई रांची में गुरुवार को हृदय हार्ट क्लीनिक के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साकेत कुमार की देखरेख में हृदय जांच सह सीपीआर जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। डॉ. साकेत ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए परामर्श दिया और आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की तकनीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी प्राचार्य परमानंद रजक, कार्यक्रम प्रभारी आशीष कुमार नापित, सभी कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...