Ranchi News: आईएमए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ भारती कश्यप निर्विरोध निर्वाचित
रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ भारती कश्यप को निर्विरोध मानद संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। आईएमए के मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से जारी परिणाम के अनुसार 55 सदस्यीय राष्ट्रीय नेतृत्व टीम में उनका चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रमुख महिला चिकित्सकों में डॉ भारती के अलावा गुजरात की डॉ मोना देसाई, दिल्ली की डॉ नीलम लेखी और हरियाणा की डॉ सुनीला सोनी शामिल हैं। डॉ कश्यप इससे पहले 2022-24 में आईएमए मुख्यालय के वुमेंस डॉक्टर्स विंग की राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष रह चुकी हैं। अभी वह आईएमए झारखंड वुमेंस डॉक्टर्स विंग की अध्यक्ष हैं।सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए उनके नेतृत्व में झारखंड में 2021 से स्क्रीन एंड ट्रीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.