Ranchi News: आईएचएम रांची में गरबा नाइट में झूमे विद्यार्थी
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। नवरात्रि के उपलक्ष्य में होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में सोमवार को गरबा नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया और परिसर में मनमोहक रंगोली बनाई। साथ ही, संस्थान को भी रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। गरबा नाइट में डांडिया स्पेशल ड्रेस थीम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने नवरात्रि विशेष व्यंजन- बर्नट् गारलिक शोरबा, आलू-साबूदाना पापड़, टिक्का पापड़ी चाट, मटर कच्चौरी, सोया छाप माखनी, दाल महारानी, साबूदाना की खिचड़ी, केले की सब्जी, मखाना का खीर, कुट्टू की छिलका और केसरिया जलेबी सहित कई स्वादिष्ट पकवान बनाया गया जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.