रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। आईएचएम में गुरुवार को क्रिसमस और नववर्ष के स्वागत की औपचारिक शुरुआत के रूप में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इसे एकता और उल्लास का प्रतीक बताया। इस अवसर पर छात्रों व शेफ द्वारा तैयार मड़ुआ कुकीज, बकलावा, तंदूरी स्विर्ल्स और स्थानीय व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में फिरायालाल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रितुल मुंजाल, हनीत गुंजाल, फादर सीजो कुण्नेल, आलोक भारद्वाज और विकास चौधरी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...