रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) रांची में नए विद्यार्थियों के स्वागत में मंगलवार को 8.0 फ्रेशर्स कार्निवल का आयोजन हुआ। इसमें मिसेज ग्रैंड इंटरनेशनल-2026 की द्वितीय रनरअप और पेजेंट क्वीन प्रियंका जायसवाल मुख्य अतिथि और फूड ब्लॉगर रौनक सहाय विशिष्ट अतिथि थे। प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार सहित शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। फ्रेशर्स के बीच संचार कौशल, बुद्धि तत्परता, व्यक्तित्व, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड आदि गतिविधियां आयोजित की गईं और इनके आधार पर विभिन्न खिताबों के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें दीपिका मिंज को मिस फ्रेशर-2026 और सक्षम थापा को मिस्टर फ्रेशर-2026 चुना गया। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रिनेसां कालेज में नए छात्रों का अभिनंदन वह...