Ranchi News: आइरिस आई केयर में अत्याधुनिक लेसिक ओटी शुरू
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। आइरिस सुपरस्पेशियलिटी आई केयर सेंटर में बुधवार को लेसिक सर्जरी के लिए अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सांसद संजय सेठ ने किया। केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुबोध कुमार सिंह और डॉ. रश्मि रंजन ने बताया कि आवश्यक जांच के उपरांत मरीज की उपयुक्तता के अनुसार नो-टच, ब्लेडलेस और पेनलेस लेजर तकनीक से इलाज किया जाता है। वास्तविक लेजर प्रक्रिया मात्र दो मिनट में पूरी हो जाती है। डॉ. एससी जैन, सिद्धांत जैन, राज अग्रवाल, आकाश अडुकिया, अनंत जैन, डॉ. गोपाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.