रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से तीन वर्षीय रोहन उरांव की मौत हो गई। रोहन संतोष उरांव का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। बताया गया कि रोहन बुधवार सुबह घर से निकला था। परिजनों को लगा कि वह आंगनबाड़ी केंद्र गया होगा। आंगनबाड़ी से लौटने के समय के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद करीब एक बजे गांव में ही स्थित गड्ढेनुमा छोटे तालाब में उसका शव मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों ...