रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी भवनों में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार नए भवनों के निर्माण और जर्जर भवनों की मरम्मत का प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा। बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना, पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन, बाल संरक्षण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के प्रमुख बिंदु उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) लागू करने, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय पर ई-केवाईसी कराने तथा पोषण ट्रैकर नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्...