रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची। झारखंड वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में 11 अक्तूबर को खूंटी के इंडोर हॉल और सरायकेला के गोविंद विद्यालय, तमोलिया में अस्मिता सिटी लीग वुशु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र दुबे ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को मंच देने और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के 16 जिलों में यह लीग कराई जा रही है। इसके बाद 20 से 25 नवंबर तक खेलो इंडिया के तहत स्टेट प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश के 15 खिलाड़ी स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...