रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पड़रानी गांव निवासी उर्मिला देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे की है। बताया गया कि उर्मिला देवी रात में घर में सो रही थीं। सुबह सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल तमाड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं था। आरटीआई कार्यकर्ता अंकित कश्यप ने करीब 15 दिन पहले बुंडू अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी को आवेदन देकर अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराने की मांग की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पर कार्रवाई नहीं हुई। हालत गंभीर होने पर उर्मिला देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। रिम्स ले जाने के दौरान सरकारी एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने निजी बोलेरो की व्यवस्था की, लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले ह...