रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर अश्लील फोटो भेजकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इससे परेशान 23 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई है। युवती के पिता ने खरसीदाग ओपी में आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि कुछ दिनों से युवक अश्लील फोटो भेजकर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था और पैसे की मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर युवती 6 जुलाई को घर से बिना बताए निकल गई। परिजनों के अनुसार वह आधार कार्ड लेकर गई है, जबकि उसका मोबाइल घर में ही है। परिजनों ने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प...