Ranchi News: अव्यवस्था से नाराज दुकानदार मोरहाबादी वेंडर मार्केट आज रखेंगे बंद
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी वेंडर मार्केट सोमवार को 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। यह घोषणा रविवार को मोरहाबादी वेंडर मार्केट संघ ने दुकानदारों के साथ बैठक के बाद की। संघ का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी और गार्ड द्वारा अवैध रूप से पैसे की मांग की जाती है। राशि नहीं देने पर दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाता है। संघ का यह भी कहना है कि मार्केट में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। मार्केट में कचरा फेंकने के लिए न ही पर्याप्त कूड़ेदान है। पानी की समुचित व्यवस्था और न ही शौचालय की नियमित सफाई नहीं होती है। जिससे बदबू की समस्या बनी रहती है। दुकानदारों ने निगम पर सिगरेट बेचने के नाम पर कार्रवाई और बिना जब्ती सूची के सामान जब्त करने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही बिजली की समस्या दूर करने, पूरे मार्केट में वायरिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.