Ranchi News: अवर्ण डिजाइन फैक्ट्री में दूसरे दिन भी मजदूरों का आंदोलन, कामकाज ठप
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू प्रखंड के पाचा गांव स्थित अवर्ण डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में मजदूरों का आंदोलन लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। मजदूरों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलन के कारण लगातार दूसरे दिन भी फैक्ट्री का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। आंदोलन का नेतृत्व जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं। धरने में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। मजदूरों की मांग है कि उन्हें उचित वेतन, उनका वाजिब हक और सम्मान मिले। मजदूरों ने कंपनी पर उनके अधिकारों की कथित अनदेखी और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए समस्याओं के समाधान और पीड़ित मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग की है।
मजदूरों के अधिकारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.