Ranchi News: अर्पिता महिला मंडल ने श्रमिकों के बीच किया ट्रॉली बैग का वितरण
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सावन समारोह के अवसर पर अर्पिता महिला मंडल द्वारा जवाहर नगर में संविदा पर कार्यरत श्रमिकों के लिए कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। श्रमिकों के बीच 40 ट्रॉली बैग और भोजन के पैकेट वितरित किए गए। अर्पिता महिला मंडल रांची के साथ अर्पिता महिला मंडल बरकाकाना और गिरिडीह क्षेत्र की सदस्यों ने सहभागिता निभाई। प्रीति सिंह ने कहा कि समाज के श्रमिक वर्ग का कल्याण एवं उनके प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अर्पिता महिला मंडल भविष्य में भी समाजोपयोगी एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.