Ranchi News: अर्द्धनिर्मित सरकारी कूप में मिला महिला का शव
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के सोमार बाजार में मंगलवार शाम करीब पांच बजे अर्द्धनिर्मित सरकारी कूप से एक महिला का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मुरहू पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कूप से बाहर निकाला। मृतका की पहचान सोमार बाजार निवासी दाऊद मुंडू की पत्नी 30 वर्षीय निशी मुंडू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, निशी मंगलवार को बच्चों को खाना खिलाने के बाद खेत की ओर गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान अर्द्धनिर्मित कूप में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि खेत जाने के दौरान पैर फिसलने से निशी कूप में गिर गई होगी, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.