Ranchi News: अर्णव चक्रवात से बेड़ो में धान की फसल को भारी नुकसान, किसान चिंतित
रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह से अर्णव चक्रवात के प्रभाव से हो रही बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर गिर गई है। जमीन पर गिरी फसल पर लगातार पानी पड़ने से धान की गुणवत्ता खराब होने की चिंता किसानों को सता रही है। किसानों का कहना है कि जो धान जमीन पर गिर गया है, उसमें दाने नहीं भरेंगे, जिससे पैदावार में कमी आएगी। किसान ब्रजेश महतो, पवन कुमार, संजय उरांव, घनश्याम धान, राजू धान, सालिक सिंह, शिवेश सिंह, गुमान सिंह, लक्ष्मी धान, संजय धान, अनमोल उरांव, महादेव धान, बंदे भगत, जगरनाथ उरांव और पवन महतो ने बताया कि कर्ज लेकर किसी तरह खेती की थी, लेकिन बारिश और हवा से फसल गिरकर बर्बाद होने लगी है। फिलहाल तेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.