Ranchi News: अरगोड़ा में वैन की बैटरी चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ाया
रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र की कडरू ओल्ड एजी कॉलोनी से वैन से बैटरी की चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने धर दबोंचा। पूछताछ में उसने अपना नाम मो शहजाद अली और पता लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला टैंक रोड बताया। लोगों ने उसे बाद में पुलिस को सौंप दिया। मामले में वैन के संचालक विकास चौधरी की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को होटवार जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ई-रिक्शा की बैटरी चोरी में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.