Ranchi News: अरगोड़ा टीओपी के सामने बुजुर्ग महिला से चेन छीनकर भागे अपराधी
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में बेखौफ अपराधी छिनतई की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एजी कॉलोनी पार्क के पास स्थित टीओपी के सामने बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना रविवार सुबह की है। इस संबंध में 76 वर्षीय स्वर्णमती देवी ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अरगोड़ा स्टेशन के समीप रहने वाली स्वर्णमती देवी ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन मार्निंग वॉक करने के लिए जाती हैं। रविवार की सुबह सवा पांच बजे ओल्ड एजी कॉलोनी पार्क के पास वह मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। टीओपी के पास जब वह पहुंचीं तो बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर टीओपी में तैनात पुलिसकर्मी निकले। लेकिन, बाइक सवार अपराधी अशोक नगर की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.