Ranchi News: अरगोड़ा के पंचम नगर में बंद पड़े मकान से लाखों की संपत्ति की चोरी
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पंचम नगर झेलम अपार्टमेंट के समीप रहने वाली मुनुरेन तोपनो के बंद पड़े आवास से चोरों ने 20 हजार रुपये नगद, लैपटॉप और तीन लाख मूल्य के सोना की छह बाली के अलावा पति के पेंशन कार्ड व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। जिस समय मकान में चोरी की घटना हुई थी, उस समय मुनुरेन किसी काम से मकान के मुख्य द्वार को बंदकर बाहर निकली थी, जब वह शाम में आवास लौटीं तो दरवाजे में लगा ताला टूटा पाया और अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखा।
चोरी की जानकारी छानबीन करने पर उन्होंने पाया कि आलमीरा में रखे जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान गायब हैं। मामले में भुक्तभोगी महिला की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि जिस मकान में चोरी की घटना हुई, वह उनकी बड़ी बहन की है, जहां वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.