रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मेयर रोशनी खलखो ने अयोग्य राशन कार्डधारकों को राहत देने की मांग करते हुए उपायुक्त व विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने आग्रह किया है कि ऐसे लाभुकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वेच्छा से राशन कार्ड जमा करने अथवा अपना नाम राशन कार्ड से हटवाने का अवसर दिया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। दरअसल, भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा राइटफुल टार्गेटिंग के तहत विभिन्न मानकों के आधार पर लाभुकों की सूची तैयार की गई है। इसके बाद झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिलों को सत्यापन कर अयोग्य लाभुकों के राशन कार्ड निरस्त करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जिला आपूर्ति कार्यालय, रांची ने पात्रता ...