Ranchi News: अमरचंद बेंगानी बने थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष
रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की द्विवार्षिक आम सभा गुरुवार को एक निजी होटल में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमाशंकर कनोडिया ने की। उन्होंने स्वागत भाषण देते हुए सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। मानद सचिव हैप्पी किंगर ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि सौरव कटारूका ने आय-व्यय का ब्योरा रखा, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंघानिया और प्रवीण लोहिया ने संविधान संशोधन से जुड़े कुछ सुझाव भी रखे। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमरचंद बेंगानी ने किया। सभा के बाद चुनाव संयोजक प्रकाश अरोड़ा व विक्रम खेतावत ने घोषणा की कि वर्ष 2026-28 की कार्यकारिणी के लिए 11 सदस्यों ने ही नामांकन दाखिल किया था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोई खबर नहीं इसलिए सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.