रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। वार्ड नंबर एक स्थित लेक एवेन्यू में राधा कुंज अपार्टमेंट से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अपार्टमेंट के सॉकपिट का दूषित पानी खुलेआम सड़क पर बह रहा है, जिससे आसपास के निवासी बदबू और गंदगी से परेशान हैं। लेक पैलेस अपार्टमेंट सहित आसपास के लोगों ने बताया कि कई बार राधा कुंज अपार्टमेंट की सोसायटी से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि सड़क पर बहने वाले गंदे पानी के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्गंध से क्षेत्र का वातावरण खराब हो गया है。

स्थानीय निवासियों की चिंताएँ निवासियों ने सवाल उठाया है कि बीते दिनों सड़क पर पानी बहाने के मामले में एक अन्य अपार्टमेंट पर रांची नगर निगम ने Rs.20000 का जुर्माना लगाया था, लेक...