Ranchi News: अपराध रोकने को सोनाहातू-राहे में चला वाहन जांच अभियान
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: सोनाहातू/राहे, हिटी। थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर रविवार को पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। राहे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने नावांगांव चौक पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। वाहन चालकों को दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई। जांच के दौरान अवैध गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रही। हालांकि किसी वाहन मालिक से जुर्माना नहीं वसूला गया। वहीं सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप के नेतृत्व में पुलिस बल ने बुंडू-सोनाहातू-जामुदाग सड़क पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.