रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा के नगर भवन में गुरुवार को आदिवासी लोहरा समाज का प्रखंड स्तरीय महासम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष महकु लोहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। संचालन प्रखंड महासचिव अजय लोहरा ने किया। मुख्य अतिथि प्रितम सांड लोहरा ने कहा कि लोहरा समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। विशिष्ट अतिथि बालमुकुंद लोहरा ने शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया। शंभू शंकर लोहरा ने समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने की अपील की। सम्मेलन में लोहरा समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर कार्तिक लोहरा, नागेश्वर लोहरा, राजू लोहरा, लक्ष्मण लोहरा, अ...