Ranchi News: अपने व्यवहार और आचरण को श्रेष्ठ बनाना ही सच्ची साधना: ज्ञेयसागर
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची में सोमवार को आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर महाराज ससंघ का नगर प्रवेश हुआ। जैन मंदिर पहुंचने से पहले विभिन्न मार्गों पर भक्तों ने उनकी अगवानी की और पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री के साथ मुनि श्री नियोगसागर महाराज का भी नगर में मंगल प्रवेश हुआ।
धर्मसभा का आयोजन इसके बाद आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं को मंगल संदेश देते हुए आचार्यश्री ने कहा कि मनुष्य का वास्तविक उत्थान आत्मचिंतन, संयम, सदाचार और करुणा से ही संभव है। उन्होंने सभी से जीवन में अहिंसा, सत्य, क्षमा और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने व्यवहार और आचरण को श्रेष्ठ बनाना ही सच्ची साधना है। उनके आगमन से पूरे नगर में धर्म, संयम और आध्यात्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.