Ranchi News: अपना घर आश्रम ने असहाय व्यक्ति को दिया आश्रय
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम ने बिरसा मुंडा बस स्टैंड के पास भटक रहे एक असहाय व्यक्ति को रेस्क्यू कर आश्रय दिया। चिकित्सकीय जांच के बाद उसकी पहचान बृज मोहन के रूप में हुई। आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि स्वामी सदानंद के मार्गदर्शन में जनवरी 2024 से निराश्रितों की निःशुल्क सेवा की जा रही है। बृज मोहन के आने से आश्रम में आवासितों की संख्या 47 हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.